दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 फरवरी। दुर्ग निगम चुनाव में महापौर और भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद, विधायक गजेन्द्र यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और दुर्ग में ट्रिपल इंजन सरकार से विकास की गति को और बढ़ाने मार्गदर्शन प्राप्त किए।
इसके पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से भी सौजन्य मुलाकात कर एक एक पार्षद से परिचय प्राप्त किये और जीत की बधाई देते हुए निगम चुनाव में शीर्ष नेतृत्व से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रत्याशी, कार्यकर्त्ताओं के संघर्ष और कार्यशक्ति का प्रतीक है और यह भाजपा के प्रति जनता के गहरे विश्वास को भी दर्शाता है।
महापौर अलका बाघमार और सभी पार्षदों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गए ऐतिहासिक कार्यों और दुर्गवासियों को मिले विकास कार्यों सौगात के फलस्वरुप दुर्ग जीत का रिकॉर्ड बना।