दुर्ग
अनेक दिग्गजों को करना पड़ा हार का सामना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 फरवरी। प्रथमचरण पंचायत चुनाव को लेकर प्राप्त आंकड़े के अनुसार जिला पंचायत क्षेत्र पांच में जितेंद्र यादव, क्षेत्र क्रमांक 6 में प्रिया साहू, क्षेत्र क्रमांक-7 आशा विक्की मिश्रा लगभग 8 हजार वोटों से चुनाव जीत हुई है।
ज्ञात हो कि उनके सामने जिला पंचायत की लगातार सदस्य रही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन की करारी हार है। बावजूद कांग्रेस की एक सामान्य कार्यकर्ता आशा विक्की मिश्रा बड़े अंतराल से पराजित किया है।
क्षेत्र क्रमांक 8 श्रद्धा साहू ने जीत हासिल की है। जनपद अध्यक्ष की पत्नी हेमलता देशमुख, जिला पंचायत सभापति योगिता एवं लक्ष्मी साहू को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पूर्व जनपद अध्यक्ष संतोषी देशमुख 500 से अधिक मतों से जीतकर पुन: जनपद सदस्य निर्वाचित हुई है।
इसी प्रकार जनपद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2 से मिलंतीन ठाकुर, क्षेत्र क्रमांक 5 से संतोषी कृष्णा देशमुख, क्षेत्र क्रमांक 8 पूर्णिमा वर्मा, क्षेत्र क्रमांक 9 शोभा रवि ताम्रकार, क्षेत्र 17 लीलावती रूपेश देशमुख, क्षेत्र 19 लोमश चंद्राकर एवं क्षेत्र क्रमांक 21 से राकेश हिरवानी आगे चल रहे हैं। वहीं ग्राम पंचायत खुरसुल से सुनीता लहरी सरपंच निर्वाचित हुर्इं।