दुर्ग
सीएम से अतुल ने की मुलाकात
17-Feb-2025 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 फरवरी। रायपुर मुख्यमंत्री निवास पहुँच भाजपा नेता भिलाईकेंडो पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आत्मीय मुलाकात करके व पुष्प गुच्छ भेट कर आशीर्वाद लिया ।
साथ ही नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय की बधाई दी। अतुल पर्वत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रचंड विजय की शुभकामनाएँ भी प्रेषित की ।
अतुल ने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनता का अपार समर्थन और विश्वास के साथ, एक नए विकासशील और समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर कदम! बढ़ रहा है । इस अवसर पर अतुल पर्वत के साथ हिंदू भजन गायक ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’, कन्हैया मित्तल भी मौजूद थे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे