दुर्ग

धमधा में भाजपा ने की रिकॉर्डतोड़ जीत
16-Feb-2025 4:16 PM
धमधा में भाजपा ने की रिकॉर्डतोड़ जीत

बदलाव की बयार में कांग्रेस की नाव डूबी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा , 16 फरवरी।
धमधा में भाजपा प्रत्याशी श्वेता प्रशांत अग्रवाल ने एक बड़ी जीत हासिल की, वहीं धमधा के कुल 15 वार्ड में से 13 वार्ड में जीत हासिल क ी है।
 वहीं वार्ड नंबर 1 से बृजेंद्र दानी वार्ड नंबर 2 से मलिक मोहम्मद कुरैशी वार्ड नंबर 5 से  दीप्ति गुप्ता वार्ड नंबर 6 से रमन लाल यादव वार्ड नंबर 7 से चेतन लाल सोनकर वार्ड नंबर 8 से डोमार सोनकर वार्ड नंबर 9 से   शशि यादव वार्ड नंबर 10 से लक्ष्मी नारायण यादव वार्ड नंबर 11 से श्रीमती कुमारी वार्ड नंबर 12 से  देवकी ताम्रकार वार्ड नंबर 13 से श्रीमती कीर्ति ताम्रकार वार्ड नंबर 14 से समिति संगीता साहू वार्ड नंबर 15 से चंद्रिका प्रसाद भट्ट नव निर्वाचित पार्षद हुए, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी सुनीता गुप्ता को भाजपा प्रत्याशी  श्वेता अग्रवाल ने लगभग 1730 वोटों से हराया।

जीत का आंकड़ा पहले से था तैयार -
वहीं भाजपा के युवा नेता पीयूष ताम्रकार में बताया कि जीत का आंकड़ा भाजपा का पहले से ही तैयार था क्योंकि पूर्व में कांग्रेस के अध्यक्ष रहे सुनीता राजीव गुप्ता का भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर पहुंच चुका था नगर के लोग अराजकता से परेशान हो चुके थे कहीं ना कहीं बदलाव की बहुत बड़ी बयार पूरे नगर में चल रही थी जिसके चलते कांग्रेस को नगर में इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

जनता को जीता हासिल हुई
वहीं भाजपा मंडल के अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने कहा कि ये जीत जनता की है हमने सिर्फ जनता को आईना दिखाने का काम किया है रही बात पार्टी की तो मैं भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं,प्रभारियों,स्थानीय नेताओं,कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देता हु जो कंधे से कंधा मिला कर आज इस कुशासन को उखाड़ फेंके।
 


अन्य पोस्ट