दुर्ग

दुर्ग जिले का एकलौता डबल डेकर सुलभ शौचालय निगम भिलाई में
14-Feb-2025 3:14 PM
दुर्ग जिले का एकलौता डबल डेकर सुलभ शौचालय निगम भिलाई में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 14 फरवरी। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में नागरिको की सुविधा के लिए 117 से अधिक सामुदायिक सुलभ शौचालय संचालित हो रहे है। जिसकी पुरी व्यवस्था निगम प्रशासन द्वारा किया जाता है। कुछ शौचालयों का मरम्मत/संधारण, निर्माण आदि का कार्य किया जा रहा है। ऐसे शौचालय समय अवधि में गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण हो उसका निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय  प्रात: 8 बजे पहुंच गये। जोन क्रं. 02 के कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, संधारण करने वाली एजेंसी को जो कमियां थी उसे दूर करके शीध्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किये। सुलभ शौचालय नागरिको के उपयोग के लिए है, इसे समय अवधि में पूरा करना सबकी जिम्मेदारी है।

रामनगर मुक्तिधाम के पास 52 सीटर डबल डेकर सबसे बड़ा सुलभ शौचालय का निर्माण किया गया है। जो वहां के नागरिको के लिए बहुत उपयुक्त है, वहां पर निगम द्वारा साफ-सफाई एवं पर्याप्त पानी की व्यवस्था की गई है। 65 वर्षीय डेरहा राम यादव ने बताया कि सब मन आथे गंदा करके चले जाथे, ये नई सोचे की जइसे साफ सुथरा मोला मिले हे, वइसे ही दुसर मन ला मिले। जब तक सब के आदत नई सुधरही, तब तक सरकार कतको भी प्रयास करही साफ-सफाई नई दिखे। निरीक्षण के दौरान  जावेद अली, श्वेता वर्मा, अनिल मिश्रा, अजय शुक्ला, अभिनव ठोकने, सुभम पाटनी आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट