दुर्ग
खड़ी एक्टिवा चोरी
14-Feb-2025 3:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 फरवरी। बस स्टैंड में सुमीत ऑफिस के सामने खड़ी एक्टिवा की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी इंद्र नारायण शर्मा बस ड्राइवरी का कार्य करता है। वह अपनी एक्टिवा को लेकर 10 फरवरी की शाम को बस चलाने के लिए बस स्टैंड दुर्ग पर गया हुआ था।शाम 5 बजे उसने अपनी एक्टिवा को सुमीत ऑफिस के सामने खड़ी कर बस चलाने आरंग चला गया था। दूसरे दिन जब वह वापस आया तो देखा उसकी एक्टिवा गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 15,000 रुपए आंकी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे