दुर्ग

शराब से भरी पिकअप जब्त
14-Feb-2025 3:05 PM
शराब से भरी पिकअप जब्त

दुर्ग, 14 फरवरी। धमधा नाका सब्जी मंडी के पास मोहन नगर पुलिस एवं एसीसीयू टीम ने बुधवार -गुरुवार की रात को 81 पेटी शराब से भरी हुई पिकअप पकड़ी। आरोपियों ने शराब से भरी चार पहिया वाहन को सब्जी मंडी में छुपा कर रखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने जो शराब से भरी गाड़ी को पकड़ा है उसे चालक ने मध्य प्रदेश के बैतूल से लाना बताया है। आरोपी ड्राइवर गडचिरोली का रहने वाला है। पुलिस वाहन चालक आरोपी लखन भैंसा से शराब को लेकर पूछताछ कर रही है वहीं शराब का असली मालिक कौन है इसकी जांच भी कर रही है।

महमरा में मंडई मेला 19 को

दुर्ग, 14 फरवरी। ग्राम महमरा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष मड़ई मेला का कार्यक्रम 19 फरवरी को रखा गया है। गांव के समस्त देवी देवताओं के मंदिर में पूजा पाठ हवन एवं शाम को मेला का आयोजन है। रात्रि में मनोरंजन हेतु छत्तीसगढ़ी वाद्ययंत्र को सहेजने काले प्रधानमंत्री द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित रिखी क्षत्रिय का कार्यक्रम लोक रागनी की प्रस्तुति होगी।


अन्य पोस्ट