दुर्ग
दुर्ग, 14 फरवरी। घर पर आकर गाली गलौज करते हुए धमकी देकर दरवाजा तोडऩे का प्रयास करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रार्थिया ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया मनी श्रीवास शिवनगर वार्ड नंबर 2 दुर्ग निवासी है और वह प्राइवेट टीचर है। 11 फरवरी की रात लगभग 9 उसके घर पर आरोपी प्रेम सेन निवासी गया नगर अपने दो साथियों के साथ आया और प्रार्थिया के साथ गाली गलौज करते हुए धमकी दे रहा था। इसके बाद आरोपी गण जान से मारने की धमकी देकर घर के दरवाजे को धक्का देकर तोडऩे का प्रयास करने लगे। इस पर पीडि़ता ने तुरंत 112 वाहन को इसकी सूचना दी।
पुलिस को आता देख आरोपी प्रेम सेन एवं उसके साथी वहां से भाग निकले। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी गण उसके पुत्र जो कि पिछले दो हफ्तों से बाहर निवास कर रहा है उसे बाहर भेजो बोलकर जान से मारने की धमकी देते रहे। इससे पूरे परिवार में भय का माहौल व्याप्त हो गया था।