दुर्ग

युवक से मारपीट
13-Feb-2025 4:16 PM
युवक से मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 फरवरी।
शादी समारोह से लौट कर घर आए प्रार्थी के साथ तीन अज्ञात आरोपियों ने मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 251 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक शीतला मंदिर के पास वार्ड 57 उरला निवासी केवल साहू पेंटिंग का काम करता है। 10 फरवरी को वह एक शादी समारोह में शामिल होने राम मैरिज पैलेस गया हुआ था। वहां से वह देर रात को घर लौटा। इसके बाद वह गुटखा खाने के लिए घर से निकलकर बाहर जा रहा था। इसी दौरान जगदीश पान ठेला उरला के पास तीन अज्ञात लडक़े बिना वजह प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं धारदार वस्तु से मारपीट की इससे प्रार्थी को हाथ, पैर, कंधा आदि में चोटे आई।


अन्य पोस्ट