दुर्ग

ई-रिक्शा की चोरी, अपराध दर्ज
13-Feb-2025 3:23 PM
ई-रिक्शा की चोरी, अपराध दर्ज

दुर्ग, 13 फरवरी। बाफना टोल प्लाजा के पास अपनी ई रिक्शा को खड़ी कर होटल में नाश्ता करने जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने ई-रिक्शा की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 बी के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।  पुलिस ने बताया कि प्रार्थी राहुल गोस्वामी शंकर नगर दुर्ग का रहने वाला है और वह अपने रिश्तेदार दिलीप खोबरागड़े के नाम से रजिस्टर्ड ई रिक्शा क्रमांक सी जी 07 बी एल 8186 को चलाता है। 24 जनवरी की रात लगभग 8.15 बजे वह रिक्शा को चलाते हुए बाफना टोल प्लाजा के पास गया हुआ था। उसने अपनी ई-रिक्शा को टोल प्लाजा के पास स्थित होटल के बाजू में खड़ी कर दिया था और होटल के अंदर नाश्ता करने चला गया था। थोड़ी देर में जब वह वापस आया तो देखा उसकी ई रिक्शा गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत 50,000 रुपए आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट