दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 फरवरी। नगर निगम दुर्ग की शहरी सरकार चुनने मंगलवार को पार्षद तथा महापौर चुनाव के लिए मतदान हुआ। शुरुआती दौर में मतदान केद्रों में कोई खास भीड़ नहीं दिखी। जैसे-जैसे दिन ढलता गया, मतदान के लिए लोग घर से बाहर निकले। इससे मतदान का प्रतिशत बढऩे लगा। इस बार पार्षद चुनाव के लिए भारी कशमकश रहा। ज्यादातर पार्षद पद के प्रत्याशी ही वोटरों को घर से बाहर निकालने प्रयास करते रहे। जैसे तैसे वे मतदान केद्रों तक वोटरों तक पहुंचाए। इसके लिए ई रिक्शा सहित अन्य वाहनों का प्रयोग किया गया।
महापौर चुनाव के लिए कोई खास दिलचस्पी नहीं देखी गई। कई मतदान केन्द्रों में प्रचार को लेकर प्रत्याशियों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ शिकायत भी की गई। वहां मौजूद पुलिस के हस्तक्षेप से मामला सुलझाया गया। नगर निगम दुर्ग अंतर्गत कुल 60 वार्ड है। इन सभी साथ वार्डों में महापौर के लिए मतदान हुआ। इसके अलावा एक वार्ड 21 को छोडक़र शेष 59 वार्डों में पार्षद के लिए चुनाव हुआ।
चुनाव के लिए कुल मतदाताओं की संख्या 237955 थीं। इसमें पुरुष मतदाता 64086 तथा महिला मतदाता की संख्या 68130 है। चुनाव के दौरान मतदाताओं द्वारा यह शिकायत आई कि उनके नाम दूसरे वार्डो में शिफ्ट कर दिया गया है। इस वजह से वे मतदान करने से वंचित हो गए। इस वजह से मतदान के समय नाम ढूंढने कई मतदाताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।