दुर्ग

मातोश्री रमाई की जयंती धूमधाम से मनाई
10-Feb-2025 4:15 PM
मातोश्री रमाई  की जयंती धूमधाम से मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर। त्याग मूर्ति मातोश्री रमाई जी की  127 वी जयंती जेतवन बुद्ध विहार बैकुंठ धाम मे बड़े ही धुमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सभी ने मिलकर सामूहिक बुद्ध वंदना किया,जयंती समारोह में उपस्थित सभी बौद्ध उपासक उपासिकाओं ने मातोश्री रमाई जी के छाया चित्र पर बारी बारी पुष्प अर्पण भी किया।

सभी ने एक स्वर मे कहा कि माता रमाई एक ऐसी नारी शक्ति जिनके त्याग ,समर्पण और बलिदान की बदौलत बहुजन समाज व सर्व समाज की नारी को भारत वर्ष में सम्मान से जिने का अधिकार मिला। जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए बौद्ध समाज से जुड़े लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।


अन्य पोस्ट