दुर्ग
दुर्ग। भटगांव में धूमधाम से शिव परिवार की स्थापना राजपूत परिवार द्वारा की गई। यज्ञाचार्य पं. नारद प्रसाद तिवारी ने रूद्राभिषेक और यज्ञानुष्ठान संपादित कराए। वहीं सांध्यकालीन सत्र में पं. प्रहलाद चौबे द्वारा यज्ञ हवन कार्यक्रम कराए गए। वैष्णव परिवार द्वारा स्नेहिल भजन संध्या में विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। हारमोनियम एवं गायन डाकेश्वर वैष्णव, तबला पर तुकाराम साहू, आर्गन पर अजय देशमुख, बैंजो पर होरी निर्मलकर, कोरस पर हेमंत साहू ने संगत किया। भजन संध्या का संचालन कवि एवं साहित्यकार डॉ. राघवेन्द्र कुमार राज एवं आभार प्रदर्शन भोला दास वैष्णव ने किया।
कार्यक्रम में गौकरण सिंह, नुमेश सिंह, श्रीमती ममता राजपूत, उमाशंकर क्रोधी, श्रीमती राजिम, नीता साहू, सीता वैष्णव, सत्या, प्राची, साक्षी, आद्या, जितेन्द्र, राघव, सार्थक, मनीष, शान्तनु, संदीप वैष्णव, त्रिपुरारी वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।