दुर्ग

वार्षिक उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम परब
10-Feb-2025 3:50 PM
वार्षिक उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम परब

 कुम्हारी, 10 फरवरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुगदा में वार्षिक उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम परब 2025 का आयोजन किया गया । आयोजन में प्राथमिक पूर्व माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय कुगदा के कक्षा पहली से बारवी के बच्चों ने भाग लिया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में रचे बसे अंचलिक पारम्परिक लोक गीत, देश भक्ति नाटक एवं गीत संगीत की प्रस्तुति बच्चों ने मनमोहक तरीके से दी।

इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। अतिथियों ने माँ शारदा के छाया चित्र की पूजा अर्चना एवं दीप जलाकर व राजकीय गीत अरपा पैरी के धार गाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने प्रतिभावान बच्चों को प्रशस्ति पत्र भेट का सम्मान किया।


अन्य पोस्ट