दुर्ग
भिलाई नगर, 10 फरवरी। लोगों द्वारा प्लास्टिक थैली का इस्तेमाल न किया जाए। इसकी जागरूकता के लिए नगर निगम भिलाई के ह्यद्मह्म्द्व सेंटर में काम करने वाली मणिकंचन स्व सहायता समूह खुर्सीपार द्वारा रैली निकालकर लोगों को थैला बांटा गया। उनके द्वारा शनिवार को श्री राम चौक खुर्सीपार पर में मार्केट के सभी लोगों को थैला दिया गया। उनसे निवेदन किया गया कि आप लोग घर से थैला लेकर निकले दुकानों से झिल्ली में सामान मत मांगे सहयोग करें।
बताया कि उनके द्वारा नागरिकों के घरों से एकत्रित किए गए कचरे को छांट करके झिल्ली पन्नी इत्यादि अलग किया जाता है। जिससे उनको बहुत तकलीफ होती है। लोग एक ही डब्बे में गीला कचरा सूखा कचरा डाल देते हैं, यह बहुत बदबू भी बहुत करता है। यह उन महिलाओं द्वारा छांटा जाता है। लोगों को समझने के लिए ही उन्होंने अपने छोटी आय में से बचा करके पैसा निकाल करके लोगों को जागरूक करने के लिए थैला का वितरण किया।
व्यापारियों ने भी उनका सहयोग किया उन्होंने कहा कि हम लोगों से लोगों को झिल्ली में समान नहीं देंगे। जागरूकता रैली को प्रोत्साहन देने के लिए वार्ड पार्षद श्याम सुंदर राव, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत माझी आदि उपस्थित रहे।