दुर्ग

चुनाव खर्च पर रखी जा रही है नजर
08-Feb-2025 3:46 PM
चुनाव खर्च पर रखी  जा रही है नजर

दुर्ग, 8 फरवरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं व्यय प्रेक्षक महेश कुमार साटिया के निर्देशन में नगर पालिका निर्वाचन 2025 के अंतर्गत व्यय प्रेक्षक टीम द्वारा महापौर एवं अध्यक्ष प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे व्यय की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। नगर निगम दुर्ग, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अहिवारा, अमलेश्वर, नगर पंचायत धमधा, उतई, पाटन से निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार-प्रसार से संबंधित सभा, जुलूस, बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट, वाहन, लाउडस्पीकर, कार्यालय किराया एवं प्रचार से संबंधित दिन-प्रतिदिन के सभी व्यय का हिसाब लिया जा रहा है।

व्यय का प्रथम लेखा 4 फरवरी को लिया गया। द्वितीय लेखा 8 फरवरी को लिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा हिसाब का ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया जायेगा, उनके विरूद्ध नगर पालिका अधिनियम की धारा 171-झ के तहत् कार्यवाही की जाएगी।

व्यय लेखा नोडल अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन लडऩे वाले महापौर एवं अध्यक्ष के अभ्यर्थियों से अंतिम हिसाब परिणाम की घोषणा के 30 दिवस के भीतर प्राप्त कर निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। व्यय से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत के संबंध में व्यय प्रेक्षक श्री महेश कुमार साटिया मोबाइल नंबर 9424262396 पर अथवा प्रात: 11 से दोपहर 01 बजे तक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कलेक्टोरेट परिसर में संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट