दुर्ग
दुर्ग, 7 फरवरी। भारती विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत राज्य फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला, रायपुर का अवलोकन किया। शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को फॉरेंसिक विज्ञान की विभिन्न तकनीकी विधाओं और प्रक्रियाओं का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने टॉक्सिकोलॉजी, डीएनए टाइपिंग, डायटम विश्लेषण, पॉलीग्राफ तकनीक, बैलिस्टिक्स भौतिक विज्ञान, साइबर फॉरेंसिक और चेन ऑफ कस्टडी जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की गहन जानकारी प्राप्त की।
डॉ. मौमिता सिन्हा, डॉ. संदीप वैष्णव, डॉ. नवीन सोनी, डॉ. विक्रांत सहित अन्य साइंटिफिक ऑफिसर ने विद्यार्थियों को उपरोक्त विषयवस्तु पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन राज्य फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. राजेश मिश्रा, संयुक्त निदेशक डॉ. टी.एल. चंद्रा, डॉ. एच. एस. भंवर, एवं डॉ. अकोलिना इक्का के मार्गदर्शन में किया गया। शैक्षणिक भ्रमण में प्राध्यापकगण समीक्षा नायर, प्राची चाफले आदि सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष निशा पटेल द्वारा किया गया।