दुर्ग

आध्यात्मिक शिविर में जुटा जैन समाज
04-Feb-2025 3:27 PM
आध्यात्मिक शिविर में जुटा जैन समाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग , 4 फरवरी। श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट द्वारा उपाध्याय प्रवर अध्यात्मयोगी महेंद्रसागर, उपाध्याय प्रवर युवा मनीषी, मनीषसागर आदि ठाणा के सानिध्य में सुधर्म जैन पौषधशाला बांधा तालाब गंजपारा में पाँच दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया है। जैन समाज के सभी संघ प्रमुखों की सक्रिय सहभगिता से  ओसवाल पंचायती के सदस्यो द्वारा आत्म कल्याण के इस शिविर का पूरा लाभ ले रहे है। आध्यात्मिक शिविर में सुबह 6 से 7 बजे स्वाध्याय,  8.45 से 10 बजे प्रवचन एवं 3 से  4 बजे धर्म चर्चा का जैन समाज के लोग पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। यह आध्यात्मिक शिविर तीन दिन और चलेगा।


अन्य पोस्ट