दुर्ग
कांग्रेस की शहर सरकार ने दुर्ग निगम को कंगाल कर दिया-अलका
04-Feb-2025 3:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 फरवरी। नगर निगम के महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार का जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम चल रहा है। जनसंपर्क में वार्ड 44 बाबा गुरु घासीदास वार्ड में बाबा गुरु घासीदास के मंदिर में पूजा अर्चना करके प्रारंभ हुई। तत्पश्चात पद्मनाभपुर पश्चिम वार्ड 45, वार्ड 46 पद्मनाभपुर पूर्व, वार्ड 37 शहीद आजाद वार्ड, वार्ड 55 पुलगांव वार्ड में जाकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने कहा कि दुर्ग शहर से कांग्रेस के कुशासन को हम मिलकर खत्म करें दुर्ग नगर निगम में जब महापौर के रूप में चंद्रिका चंद्राकर का कार्यकाल खत्म हुआ था तो उसे समय एफडी 76 करोड़ रुपए था। अब इन्होंने लगभग पूरी तरह से उसे खाली कर दिया है। इन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और विकास को अवरुद्ध कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे