दुर्ग

महिला सिक्युरिटी गार्ड से छेड़छाड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, निकाला जुलूस
03-Feb-2025 4:35 PM
महिला सिक्युरिटी गार्ड से छेड़छाड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, निकाला जुलूस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 फरवरी।
चौहान ग्रीन वैली में महिला सिक्युरिटी गार्ड से छेड़छाड़ करने वाले 4 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसयूव्ही कार भी पुलिस ने जब्त की। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला।

पुलिस के अनुसार कल चौहान ग्रीन वैली की सुरक्षा गार्ड ने स्मृति नगर चौकी में शिकायत कराई कि 1 फरवरी की रात 9 बजे से प्रात: 9 बजे के मध्य यह घटना स्थल ग्रीन वैली कॉलोनी मेन गेट के पास एसयूवी में पहुंचे 4 युवकों ने उस पर भद्दे कमेंट करते हुए छेडख़ानी की है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 296, 351(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया।

प्रकरण महिला संबंधी अपराध होने से गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर आरोपी की पता तलाश हेतु निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सुपेला, उप निरीक्षक गुरविन्दर सिंह संधू के द्वारा टीम गठित कर आरोपी एसयूव्ही कार क्रमांक सीजी 04 एलके 0110 में सवार सौम्यदीप, लखवीर सिंह, तेजपाल सिंह एवं अनंत शर्मा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। उनके द्वारा जुर्म घटित करना स्वीकार किया गया। 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एसयूव्ही कार क्रमांक सीजी 04 एलके 0110 को जब्त किया। आरोपी सौम्यदीप सिंह जुनवानी, अनंत शर्मा  दुर्ग, तेजपाल सिंग उर्फ तेजी  जुनवानी चौकी स्मृति नगर, लखवीर सिंग उर्फ लक्की जुनवानी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 


अन्य पोस्ट