दुर्ग

दुर्ग: 1 लाख 12 हजार क्विंटल कम धान खरीदी
02-Feb-2025 3:58 PM
दुर्ग: 1 लाख 12 हजार क्विंटल कम धान खरीदी

दुर्ग, 2 फरवरी। जिले में वर्ष 2024-25 में धान खरीदी के लिए 114757 किसानों के कुल 123037.68 हेक्टेयर पंजीकृत था इनसे कुल 6884850 क्विंटल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य था मगर 106624 किसानों से कुल 5761071 क्विंटल धान खरीदी की गई जो कि अनुमानित लक्ष्य से 723779 क्विंटल कम है। वहीं गत वर्ष की तुलना में भी इस बार 112622 क्विंटल कम धान खरीदी हुई है।

वर्ष 2024-25 में कुल पंजीकृत किसानों में से 8133 किसानों ने धान विक्रय नहीं किया। हालांकि इस बार गत वर्ष की तुलना में धान विक्रय करने वाले 846 किसान बढ़ें हैं। जारी सीजन में खरीदे गए कुल धान में से 5728484 क्विंटल का उठाव के लिए डीओ जारी हो चुका है। 

इसके विरुद्ध अब तक कुल 4803362 क्विंटल का उठाव किया जा चुका है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्रों से 957708 क्विंटल धान का उठाव शेष है। जिले गत वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के लिए कुल 110944 किसानों का 121580.91 हेक्टेयर पंजीकृत का जिससे 5214630 क्विंटल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य था। इनमें 105778 किसानों से कुल 5873693 क्विंटल धान खरीदी हुई थी अर्थात कुल लक्ष्य से 659063 क्विंटल अधिक धान की खरीदी हुई थी।
 


अन्य पोस्ट