दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 फरवरी। जिला पंचायत सदस्य के लिए 15 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। अब तक जिला पंचायत के 12 निर्वाचन क्षेत्रो से कुल 42 अभ्यर्थियों का नामांकन फार्म प्राप्त हो चुका है। वहीं दुर्ग जनपद क्षेत्र से जनपद सदस्य के लिए पूर्व जनपद अध्यक्ष संतोषी सहित 28 अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म जमा किया, जिन्हें मिलाकर यहां 24 निर्वाचन क्षेत्रों से अब तक 85 अभ्यर्थी जनपद सदस्य के लिए नामांकन फार्म जमा कर चुके हैं।
जिला पंचायत सदस्य के लिए आज जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से पवन शर्मा, क्षेत्र 2 मनीष कुमार साहू व सत्यम कुमार उमरे, क्षेत्र 3 अमिता बंजारे, कल्याणी दिवाकर व चन्द्रकला मनहर, क्षेत्र 4 हिमांशी कुर्रे, क्षेत्र 6 प्रिया साहू, क्षेत्र 9 दिव्या कलिहारी व देवेन्द्र चंद्रवंशी, क्षेत्र 10 टिकेश्वरी बंजारे व संतोषी तिवारी , क्षेत्र 11 शैलेन्द्री मंडावी व नोमिन ठाकुर तथा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 से सुमन साहू ने जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन फार्म जमा किया वहीं दुर्ग जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से दुर्गेश्वरी देशमुख व हेमलता साहू, क्षेत्र 3 स्वपन सिकदार, क्षेत्र 4 तिहारू ठाकुर, क्षेत्र 5 संतोषी देशमुख, क्षेत्र 6 संतोष निषाद, भागवत निषाद व योगेश साहू, क्षेत्र 7 कुलेश्वरी साहू, क्षेत्र 9 प्रतिभा देवांगन, क्षेत्र 10 पूर्णिमा यादव व पन्ना लाल यादव, क्षेत्र 11 चंद्रकुमार देवांगन व गोपाल यादव, क्षेत्र 12 प्यारी निषाद, क्षेत्र 13 चंद्रकला दिल्लीवार, क्षेत्र 15 किशोरी लाल देशमुख, क्षेत्र 16 हेमकुमारी देशमुख, क्षेत्र 17 नेहा देशमुख, क्षेत्र 19 हेमलता देशमुख, प्रदीप देशमुख कोठिया व विजय यादव, क्षेत्र 20 गीतांजली देशमुख, क्षेत्र 21 राकेश हिरवानी व लीलाधर साहू, क्षेत्र 22 झमित गायकवाड़, क्षेत्र क्रमांक 24 से लेखुदास साहू एवं अरविन्द बंजारे ने नामांकन दाखिल किया।