दुर्ग

प्लास्टिक मुक्त भिलाई अभियान
01-Feb-2025 3:30 PM
प्लास्टिक मुक्त भिलाई अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 फरवरी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था, स्वच्छ सुन्दर खुशहाल भारत का। गुरुवार को शहीद दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार जोन में श्रीराम चौक से नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, स्थानीय युवा, खिलाड़ी, नागरिकों एवं अधिकारी/कर्मचारियों को लेकर प्लास्टिक मुक्त भिलाई अभियान छेड़ा गया। 

सर्वप्रथम श्रीराम चौक मैदान में प्लास्टिक, पाउच, बोतल, पन्नी आदि बिखरे हुए प्लास्टिक को उठा कर एकत्रित किया गया। सब लोगो ने मिलकर प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की शपथ ली। नगर निगम भिलाई के सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी टीम बनाकर जहां-जहां प्लास्टिक की बनी सामग्री बेची जा रही है, जिसका बिर्थ 50 माईक्रोन से कम होगा उसपे सीधे कार्यवाही की जाएगी। सर्वप्रथम अर्थदण्ड लिया जाएगा, उसके बाद दुबारा पकड़े जाने पर गुमस्ता लाईसेंस रदद करके दुकाने सील कर दी जाएगी।

सिंगलयुज प्लास्टिक में सामान बेचना, खरीदना, सामग्री बेचना राज्य शासन द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। यह पर्यावरण, स्वास्थ्य, जानवारो, प्रकृति के लिए बहुत ही हानिकारक है। यह बरसों तक नष्ट नहीं होता है, चाहे कितना भी मिटटी में डाले, जस का तस प्लास्टिक पड़ा रहता है। उस क्षेत्र के जमीन को भी खराब कर देता है। आज उसी के अंतर्गत जोन क्रमांक 01 अंतर्गत सिंगलयूज प्लास्टिक पर सामग्री डालकर विक्रय करने वाले व्यापारियों पर लगातार कार्यवाही की गई। आयुक्त के निर्देश पर जोन की टीम अलग-अलग मार्केट क्षेत्रों में भ्रमण कर रही है। मार्केट क्षेत्रो में, चैंक-चैराहो में जो भी व्यापारी जैसे- दुकान, ठेला, खूमचा इत्यादि लगाकर व्यापार रहे है। निगम की टीम उनके पास जाकर दुकानों में जांच कर रही है यदि किसी व्यापारी के पास सिंगलयूल प्लास्टिक, झिल्ली, पन्नी इत्यादि पाया जाता है, तो उनका प्लास्टिक जप्त कर चालानी कार्यवाही कर रही है। 

आयुक्त पाण्डेय के निर्देश पर वार्ड क्रं. 10 लक्ष्मीनगर एवं वार्ड क्रं. 17 आकाश गंगा में जाकर निरीक्षण किया। जहां व्यापारियो एवं फल ठेला संचालको द्वारा सिंगलयूज प्लास्टिक पर खादय सामग्री, सब्जी आदि विक्रय करते पाये गये। उन सभी व्यापारियो से प्लास्टिक जप्त कर 3300 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई।   इस अभियान के दौरान रवि सिन्हा, जावेद अली, बीरेन्द्र बंजारे, हेमंत मांझी, अजय शुक्ला, सहित जोन के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट