दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग , 1 फरवरी। भाजपा महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार जनसंपर्क एवं दौरा कार्यक्रम के तीसरे दिन दुर्ग शहर के वार्ड 12 में मोहन नगर पश्चिम में स्थित संत गजानन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रारंभ हुई, जो मोहन नगर पूर्व, वार्ड 13 मोहन नगर ,वार्ड 25 गायत्री मंदिर ,वार्ड 26 संतराबाड़ी, वार्ड 27 पचरी पारा वार्ड में पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान आम जनमानस में खासकर महिलाओं, बुजुर्ग , वरिष्ठ नागरिक और युवाओं ने स्वागत अभिनंदन कर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
दुर्ग महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के सुशासन सरकार के नेतृत्वकर्ता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनहितकारी योजनाओं को जन-जन के बीच लेकर जा रहे हैं। साथ कांग्रेस के पूर्ववर्ती शहर सरकार द्वारा निकाय में भ्रष्टाचार और विकास कार्य के अनदेखी का भी मुद्दा आम जनता के बीच उठा रहे हैं। जनसंपर्क कार्यक्रम में कांतिलाल बोथरा, अजय तिवारी, आशीष निमजे, राजेश ताम्रकार, सुरेंद्र बजाज, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, बानी सोनी, रीता मेश्राम, नीतू श्रीवास्तव, वीरेंद्र तन्ना, जितेंद्र सिंह राजपूत, रजनीश श्रीवास्तव, पार्षद प्रत्याशी कुणाल मेश्राम, श्रद्धा सोनी, चंद्रभान मंघनानी, बलिराम यादव सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।