दुर्ग
दुर्ग, 1 फरवरी। घर का ताला तोडक़र आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व रकम की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए, 331(4 ) के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लक्ष्मी नाथ निर्मल राजेंद्र विहार उमरपोटी निवासी है और वह बीएसपी प्लांट से सेवानिवृत हुआ है। 23 जनवरी को उसके पोते की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर वह परिवार सहित घर में ताला लगाकर अपने बेटे के यहां गया हुआ था।
पड़ोसियों ने सूचना दी कि में गेट एवं दरवाजे का लाक टूटा हुआ है। वापस आकर प्रार्थी ने देखा कि आरोपी ने दरवाजे का ताला तोडक़र कमरे में रखे आलमारी का भी ताला तोड़ दिया था। आलमारी में रखे सोने का कंगन एक जोड़ी, मंगलसूत्र दो नग, लॉकेट तीन नग, झुमका एक जोड़ी, चैन एक नग ,अंगूठी आदि सहित नगदी रकम 17,300 की चोरी अज्ञात चोर ने कर ली थी।
शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।