दुर्ग

रजिस्टर में नाम दर्ज करने की बात पर गार्ड से मारपीट
31-Jan-2025 4:13 PM
रजिस्टर में नाम  दर्ज करने की बात  पर गार्ड से मारपीट

दुर्ग, 31 जनवरी। पीएम आवास योजना के तहत बन रही कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ आरोपी ने मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी जगन्नाथ देवांगन सरस्वती नगर निवासी है।

और वह मोहल्ले में ही स्थित पीएम आवास योजना के तहत बन रही कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। 29 जनवरी की रात लगभग 9.15 बजे वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान आरोपी मानव ढीमर निवासी शिवपारा दुर्ग आया और कॉलोनी के अंदर जाने लगा। इस पर प्रार्थी ने कहा कि अंदर जाने से पहले रजिस्टर में अपना नाम लिखो।

यह सुनकर आरोपी गुस्से में आ गया और कहा कि मना करने वाले तुम कौन होते हो, यह कह कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे प्रार्थी के गले, हाथ आदि में चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2),296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट