दुर्ग

नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार
30-Jan-2025 3:03 PM
नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार

गर्भवती हुई तो जान से मारने की दी धमकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 30 जनवरी। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने नाबालिग लडक़ी से रेप मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

उसने एक विवाह समारोह में लडक़ी को देखा और इंस्टाग्राम आईडी में खोज उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। इसके बाद दोनों इंस्टा में बात करने लगे। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। आरोपी अरमान ने लडक़ी को मैसेज कर बाहर मिलने के लिए बुलाया। अ

रमान के बुलाने पर लडक़ी टीआई सूर्या मॉल के पास पहुंची। जहां अरमान पहले से अपनी बाइक लेकर खड़ा था। उसने लडक़ी को बाइक में बैठाया और बहला फुसलाकर खम्हरिया और अन्य जगहों पर ले गया। इस तरह वो लोग कई बार बाहर मिले। हर बार अरमान लडक़ी को शादी का झांसा देकर होटल में ले जाता और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बताता था।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि 26 जनवरी को एक महिला ने चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप हुआ है। शिकायत में बताया गया कि उसकी 14 साल की लडक़ी को एक अरमान नाम का लडक़े ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। वो दोनों एक परिचित की शादी में मिले थे। लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाने से लडक़ी गर्भवती हो गई है। जब उसको ये जानकारी हुई तो अरमान ने उसे बच्चा गिराने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बच्ची ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।


अन्य पोस्ट