दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 जनवरी। निगम चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पद्मनाभपुर पटेल कॉम्प्लेक्स में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने घोटाला के अलावा कुछ नहीं किया, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रतिदिन सफलता के नित आयाम स्थापित कर रहे हैं।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि महतारी वंदन योजना हो या किसानों को 3100 सौ रुपये प्रति क्विंटल, बीजेपी नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। मोदी सरकार गांव, गरीब, युवा सभी को साथ लेकर विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही निगम चुनाव की तैयारी तेज हो गई हैं। सभी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दुर्ग निगम की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार सहित सभी 60 वार्डों में पार्षदों के सीट पर चुनाव जीतेगी। उद्घाटन समारोह में दुर्ग जिला भाजपा सुरेंद्र कौशिक, राजेंद्र पाध्ये मंडल अध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी व कार्यकारिणी, वरिष्ठ, महिला एवं युवा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।