दुर्ग

अध्यक्ष के लिए कुम्हारी में 3, अहिवारा में 10, धमधा में 5, पाटन में 6, उतई में 6 नामांकन सही
30-Jan-2025 2:22 PM
अध्यक्ष के लिए कुम्हारी में 3, अहिवारा में 10, धमधा में 5, पाटन में 6,  उतई में 6 नामांकन सही

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

 दुर्ग, 30 जनवरी। नगर पालिक परिषद कुम्हारी में अध्यक्ष पद हेतु सभी 3 नामांकन, अहिवारा में सभी 10 नामांकन, अमलेश्वर में सभी 5 नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत धमधा में अध्यक्ष पद हेतु सभी 5 नामांकन, पाटन में सभी 6 नामांकन एवं उतई में सभी 6 नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं।

नगर पालिका परिषद कुम्हारी में पार्षद के सभी 77 नामांकन, अहिवारा में सभी 57 नामांकन, अमलेश्वर में सभी 66 नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। नगर पंचायत धमधा में पार्षद पद हेतु सभी 38 नामांकन, पाटन में सभी 39 नामांकन तथा नगर पंचायत उतई पार्षद के सभी 50 नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं।

नगर निगम उप चुनाव-2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड 24 में पार्षद पद हेतु प्राप्त सभी 3 नामांकन, वार्ड 35 में प्राप्त सभी 2 नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं।

नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के वार्ड 32 में पार्षद पद हेतु प्राप्त 2 नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड 34 में पार्षद पद हेतु प्राप्त 4 नामांकन में से 1 नामांकन खारिज हुआ है, 3 विधिमान्य पाए गए हैं।


अन्य पोस्ट