दुर्ग
दिन दहाड़े दुपहिया पार, अपराध दर्ज
29-Jan-2025 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 29 जनवरी। दुकान के सामने खड़ी एक्टिवा की दिनदहाड़े अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 बी के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोहित मधुर धनकानी सिद्धि विनायक मंदिर के पीछे वार्ड 29 निवासी है और वह सुई धागा की दुकान चलाता है। 22 जनवरी की दोपहर 12.08 पर उसने अपनी मोटरसाइकिल एक्टिवा 6 जी क्रमांक सीजी 07 सीक्यू 4301 को अपनी दुकान फरिश्ता कॉम्पलेक्स के सामने लॉक कर खड़ी कर दिया था और वह दुकान के अंदर चला गया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो देखा उसकी एक्टिवा खड़े किए जगह पर नहीं थी। आसपास पूछताछ करने पर जब उसे अपनी एक्टिवा नहीं मिली, तब उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 30000 रुपए आंकी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे