दुर्ग

पैसे की मांग, धमकी देकर मारपीट
29-Jan-2025 3:19 PM
पैसे की मांग, धमकी देकर मारपीट

दुर्ग, 29 जनवरी। दुकान में घुसकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले जिला बदर आरोपी एवं उसके साथियों के खिलाफ प्रार्थी ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

 प्रार्थी अरविंद कुमार गुप्ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 119 (1), 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

 पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अरविंद कुमार गुप्ता नयापारा दुर्ग निवासी है। 27 जनवरी की दोपहर 1 बजे आरोपी सुभाष राजपूत अपने साथियों के साथ आया और दुकान में आकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। आरोपी सुभाष राजपूत के खिलाफ कुछ दिन पहले कलेक्टर द्वारा जिला बदर की भी कार्रवाई की गई है। आरोपी सुभाष राजपूत व उसके साथियों ने प्रार्थी, उसके भाई एवं उसके परिवार वालों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दुकान में रखी कुर्सियां, व अन्य सामानों को फेक कर तोडफ़ोड़ किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट