दुर्ग
दुर्ग, 28 जनवरी। भारती विश्वविद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में ध्वजारोहण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) आर.एन. सिंह द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में प्रोफेसर (डॉ.) सिंह ने वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदानों का पुण्य स्मरण किया।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के समक्ष गणतंत्र के अर्थ को स्पष्ट करते हुए संविधान की महत्ता को विश्लेषित किया। कार्यक्रम में घनश्याम साहू, डॉ. मानस रंजन होता, प्रोफेसर प्रतीक योनातन, प्रोफेसर (डॉ.) आर. पी. अग्रवाल, प्रोफेसर (डॉ.) अरुण शुक्ला, प्रोफेसर (डॉ.) टी. आर. डेहरे, प्रोफेसर (डॉ.) श्रीमती सुचित्रा शर्मा, डॉ. आलोक भट्ट, डॉ. मनोज कुमार मौर्य, डॉ. नम्रता गाईन, डॉ. अमिय भोंसले, डॉ. रामेश्वर थवाईत, डॉ. निमिषा मिश्रा, डॉ. विद्यावती चंद्राकर, डॉ. गिरिजा शंकर पटेल, डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम, योगेश देशमुख, अशोक लिल्हारे आदि सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट, स्वयंसेवक एवं विद्यार्थीगण सम्मिलित हुए।