दुर्ग

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग स्पर्धा खिलाडिय़ों की कलेक्टर से मुलाकात
28-Jan-2025 3:31 PM
राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग स्पर्धा खिलाडिय़ों की कलेक्टर से मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 जनवरी। कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी से कल कलेक्टर कक्ष में जिले से अखिल भारतीय राष्ट्रीय पैरा आर्म प्रतियोगिता 2025 में शामिल प्रतिभागी खिलाडिय़ों ने भेंट की और अपने उपलब्धियों से अवगत कराया। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने इन दिव्यांग राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को श्रीफल व शॉल से सम्मानित किया। साथ ही जिले एवं राज्य का नाम रौशन करने के लिए खिलाडिय़ों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 उल्लेखनीय है कि 17, 18 एवं 19 जनवरी  को अखिल भारतीय राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता-2025 का आयोजन ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से 4 दिव्यांग खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया जिसमें  श्रीमंत झा को 1 गोल्ड मेडल, कुमारी परलीन कौर को 5 गोल्ड मेडल,  गोस्वामी विजयानंद को 1 गोल्ड मेडल और हर्ष खोडियार को 1 गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है।

 इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण अमित सिंह परिहार और विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट