दुर्ग
पंचायत के पदों के लिए 3 तक होगा नामांकन
दुर्ग, 28 जनवरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के लिए 2 अभ्यर्थियों का नामांकन फार्म प्राप्त हुआ। वहीं दुर्ग जनपद पंचायत अंतर्गत जनपद सदस्य के लिए 4 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।
जानकारी के मुताबिक आज जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से शिवकुमार वर्मा एवं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से दानेश्वर साहू ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वहीं कुल 7 अभ्यर्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों से जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन फार्म लिया। इस दौरान जालम पटेल, देवेन्द्र चंदेल, मधुसुदन राणा, राजेश मानिकपुरी, संतन राम साहू, धनेश्वर वर्मा बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र लोग मौजूद रहे।
इसी प्रकार दुर्ग जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पहले दिन जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 से राजेश यादव, क्षेत्र क्रमांक 14 संगीता माखन, क्षेत्र क्रमांक 24 ढालेश साहू एवं क्षेत्र क्रमांक 15 से बुद्धि वल्लभ देशमुख ने जनपद सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। वहीं जनपद सदस्य के लिए पहले ही दिन दुर्ग जनपद पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से नामांकन फार्म खरीदा। इनमें क्षेत्र क्रमांक 3 राजेश यादव, क्षेत्र क्रमांक 4 राजेन्द्र ठाकुर, क्षेत्र क्रमांक 5 पल्लवी साहू, क्षेत्र क्रमांक 6 भागवत निषाद, क्षेत्र क्रमांक 8 सुशीला निषाद, क्षेत्र क्रमांक 9 शोभा रवि ताम्रकार, क्षेत्र क्रमांक 10 अंजोर दास बघेल, क्षेत्र क्रमांक 11 मनीष देशलहरे, दीपिका चंद्राकर, गोपाल यादव, हेमलता देशमुख व चंद्रकुमार देवांगन, क्षेत्र क्रमांक 14 संगीता माखन साहू, मंजू महेन्द्र सिन्हा व मंजू धृतलहरे, क्षेत्र क्रमांक 15 किशोरी लाल देशमुख व बुद्धि वल्लभ देशमुख, क्षेत्र क्रमांक17 लीलावती देशमुख, क्षेत्र क्रमांक 18 हेमंत जोशी व ईश्वर साहू, क्षेत्र क्रमांक 19 लोमश चंद्राकर व हेमलता देशमुख, क्षेत्र क्रमांक 20 जितेन्द्र टण्डन, क्षेत्र क्रमांक 22 झमित गायकवाड़ व सुरेखा बघेल, क्षेत्र क्रमांक 23 लता कुर्रे व बिंदु देशलहरे एवं क्षेत्र क्रमांक 24 से ढालेश साहू तथा कुलदीप सिंह ने नाम निर्देशन पत्र लिया।