दुर्ग
दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में पार्षद के लिए नामांकन करने वालों की रही भीड़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 जनवरी। महापौर पद के लिए कल कांग्रेस की प्रेमलता साहू व भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार ने नामांकन दाखिल किया है। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र से पार्षद पद के लिए नामांकन करने वालों की पांचवें दिन जबरदस्त भीड़ रही। विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए एक ही दिन में कल प्राप्त कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें मिलाकर अब तक पार्षद पद के लिए कुल 170 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
प्रेमलता व अलका कल अपने समर्थकों एवं अपनी-अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां नामांकन कक्ष में पहले से नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर रही प्रेमलता एवं अलका आमने सामने आने पर एक दूसरे से गले मिली। महापौर पद के लिए अब तक 4 लोगों ने नामांकन फार्म लिया है, इनमें मात्र 2 अभ्यर्थियो ने ही नामांकन दाखिल किया है।
पार्षद पद के लिए इन्होंने किया नामांकन दाखिल
आज पांचवें दिन वार्ड 1 से चिराग शर्मा कांग्रेस व हिमांशु सिन्हा कांग्रेस, वार्ड 2 गोविंद देवांगन भाजपा व अजय श्रीवास्तव कांग्रेस, वार्ड 3 विजय साहू कांग्रेस, वार्ड 4 सरस्वती सोनी भाजपा, लीना देवांगन भाजपा व पूर्णिमा श्रीवास्तव, वार्ड 5 विजयंत पटेल कांग्रेस, ओमप्रकाश पटेल भाजपा व ईश्वर यादव निर्दलीय, वार्ड 6 राजेश यादव कांग्रेस, राहुल अग्रवाल निर्दलीय, निलेश अग्रवाल भाजपा व चोखेलाल सोनी निर्दलीय, वार्ड 7 राजेश नायक कांग्रेस व जितेन्द्र ताम्रकार निर्दलीय, वार्ड 8 अब्दुल गनी कांग्रेस, तबरेज खान निर्दलीय, अब्दुल खालिक भाजपा व अहमद हसन कांग्रेस, वार्ड 11 रितेश सोनी भाजपा, आशीष चंद्राकर भाजपा, सुनिता देवांगन कांग्रेस व सागर सेन बसपा, वार्ड 13 संजय कोहले कांग्रेस व अजय साहू आप, वार्ड 15 उषा ठाकुर कांग्रेस, शशांक ठाकुर आप व युराज कुंजाम भाजपा, वार्ड 16 के सुदीश कुमार निर्दलीय व कौशल राजपूत आप, वार्ड 17 विनोद सेन कांग्रेस व भूषण उमरे भाजपा, वार्ड 18 रामजी यादव नि व महेन्द्र सागरवंशीनिर्दलीय, वार्ड 20 रीना देवांगन कांग्रेस व किरण साहू कांग्रेस, वार्ड 22 पालन कुमार कांग्रेस व अरुण जोशी आप, वार्ड 26 आर एन वर्मा कांग्रेस, चंद्रभान मेघनानी भाजपा, वार्ड 27 बली यादव भाजपा व मनीष बघेल कांग्रेस वार्ड 29 बबीता यादव निर्दलीय व रोशनी साहू भाजपा, वार्ड 30 भोला महोबिया कांग्रेस व विकास ताम्रकार भाजपा, वार्ड 31 हर्षिका जैन भाजपा व नीता जैन निर्दलीय, वार्ड 32 जितेन्द्र महोबिया व जगमोहन ढीमर, वार्ड 36 पूनम यादव भाजपा, वार्ड 37 श्रद्धा सोनी कांग्रेस, वार्ड 38 मनोज सिन्हा कांग्रेस, वार्ड 39 शकुन ढीमर कांग्रेस, वार्ड 40 सरिता चंद्राकर भाजपा, वार्ड 41 जयंती साहू भाजपा व अफिफा तैयबा निर्दलीय, वार्ड 42 ताम्रध्वज यादव भाजपा, शिवाकांत तिवारी कांग्रेस व डुमेश्वर साहू निर्दलीय, वार्ड 43 दीपक साहू कांग्रेस, वार्ड 44 मनीष कोठारी भाजपा, वार्ड 45 राजेश शर्मा कांग्रेस व संजय आगवाल भाजपा, वार्ड 46 लीलाधर पाल भाजपा, वार्ड 47 मुकेश नायक आप, देव नारायण तांडी भाजपा व उचित राम डहरिया आप, वार्ड 48 दिवाकर सिंह ठाकुर आप, वार्ड 49 भास्कर कुंडले कांग्रेस, वार्ड 50 त्रिवेणी साहू भाजपा, वार्ड 51 खिलुराम निर्दलीय , अश्वनी साहू निर्दलीय, पोषण साहू कांग्रेस व रमेश देशमुख कांग्रेस, वार्ड 52 पीतांबर साहू कांग्रेस व कन्हैया लाल साहू निर्दलीय, वार्ड 53 विनायक नातू भाजपा , निकिता आप व अंशुल पाण्डेय कांग्रेस, वार्ड54 हिरौंदी चंदानिया भाजपा, वार्ड 55 भूपेन्द्र साहू भाजपा, वार्ड 56 तोमेश साहू भाजपा व ललित ढीमर कांग्रेस, वार्ड 57 रजत पांडे आप, घनश्याम साहू बसपा व जमुना साहू कांग्रेस, वार्ड 58 दिलेश्वरी साहू कांग्रेस, ममता चौरे बसपा, ज्ञानि देवांगन कांग्रेस, हितेश्वरी साहू निर्दलीय व रेशमा सोनकर भाजपा, वार्ड 59 नीलम परिहार भाजपा व दुर्गा बाई यादव निर्दलीय एवं वार्ड 60 से श्वेता ताम्रकार भाजपा ने नामांकन दाखिल किया।
भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार ने विधायक गजेन्द्र यादव के साथ कलेक्टोरेट जाकर नामांकन दाखिल कर दिया। नगरीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। दुर्ग निगम के लिए महापौर एवं पार्षदो को 28 जनवरी तक किया जाना है और 11 फरवरी को मतदान किया जाना है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि आज दुर्ग नगर निगम महापौर चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अलका बाघमार के साथ नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किया। महापौर प्रत्याशी श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि नामांकन फॉर्म लेकर पहला सेट जमा किया। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। अब दुर्ग के शहर सरकार में भी भाजपा का परचम लहराएगा।