दुर्ग

चरोदा निगम कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम
27-Jan-2025 4:19 PM
चरोदा निगम कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 27 जनवरी। नगर निगम भिलाई -3 चरोदा कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शपथ लेकर निर्भिक और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया का संदेश सभी को प्रदान किया।

 निगम के कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने के दौरान इसके उद्देश्य से जुड़ी शपथ ली, जिसमें सभी ने ‘हम भारत के लोग लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये पक्षपात विहीन स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की प्रक्रिया को पूर्ण करने का संकल्प लेते है।’

इस दौरान निगम कमिश्नर डी. एस. राजपूत के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियता प्रकाशचंद थवानी, वैभव त्यागी, मुकेश यादव, यशवंत ठाकुर, लिंगेश्वर राव, तारिणी वर्मा,  किरण नायक, अभिलाषा श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी विकास त्रिपाठी सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट