दुर्ग

संत कबीर के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत-विजय बघेल
27-Jan-2025 3:47 PM
संत कबीर के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत-विजय बघेल

कबीर आश्रम में तीन दिनी आध्यात्मिक सत्संग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
भिलाई नगर, 27 जनवरी।
कबीर आश्रम निर्मल ज्ञान मंदिर नेहरू नगर भिलाई में   24, 25 व 26 जनवरी  को तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग महायज्ञ का आयोजन 56 वें स्थापना महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

प्रथम दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सासंद दुर्ग लोक सभा क्षेत्र विजय बघेल उपस्थित रहे। विजय बघेल ने कहा कि कबीर जी के विचार उनके दोहे हमारे जीवन को सही मार्ग में ले जाने के लिए प्रेरित करते हैं और कबीर जी के बताए मार्ग पर चलते हैं तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा। हम सभी को कबीर के सांसारिक जीवन के लिए दिए गए उपदेश को आत्मसात करने की बात कही।

इस कार्यक्रम में प्रखर आध्यात्मिक प्रबोधक पूज्य संत श्री निष्ठा साहेब जी एवं संत मंडली, संत कबीर आध्यात्मिक संस्थान विशाल नगर बाराबंकी उत्तर प्रदेश से पधार कर अपनी वाणी से भक्त समाज को कबीर जी के पद चिन्हों पर चल कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किए। निष्ठा साहेब ने जीवन के सत्य को नकारा नहीं जा सकता इस पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम में अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति के अध्यक्ष डा दिनेश मिश्र जी ने समाज में आडम्बर और रूढि़वादी पर अपने विचार के साथ प्रायोगिक रूप में समाज के घातक तत्वों को नाकाम कर वास्तविक चिंतन की रेखांकित किए।

इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मंगलाचरण, भजन सत्संग, साहेब जी का उद्बोधन और द्वितीय सत्र में गुरु वंदना, आध्यात्मिक उद्बोधन, मंगलाचरण और भजन सत्संग आयोजित किए गए। संत मंडली में  प्रांजल साहेब दिनेंद्र साहेब, हरेंद्र साहेब शुभ साहेब नेपाल से अपनी गरिमामय उपस्थिति दिए।

इस कार्यक्रम में अंचल के धार्मिक व आध्यात्म में रुचि रखने वाले भक्त जन उपस्थित थे। अंचल के कबीर आश्रम से साध्वी जन भी इस अवसर पर पधारे।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्था के ट्रस्टी, प्रबंधन समिति, युवा प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ ने  सहभागिता दी। 

 


अन्य पोस्ट