दुर्ग

रैन बसेरा में रह रहे युवक की मौत
27-Jan-2025 3:29 PM
रैन बसेरा में रह रहे युवक की मौत

दुर्ग, 27 जनवरी। पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत रैन बसेरा में रह रहे राजनंदगांव निवासी एक व्यक्ति की रेन बसेरा के बाथरूम के सामने गिर जाने से  शनिवार की सुबह मौत  हो गई। पद्मनाभपुर पुलिस जांच कर रही है।  पुलिस ने बताया कि सोने सराय लालबाग राजनांदगांव निवासी नेतराम साहू (48 वर्ष) पिता कुंवर सिंह साहू कुछ दिनों से रैन बसेरा में रह रहा था। उसके जब से एक पॉकेट मिला, जिसमें उसका आधार कार्ड एवं 150 रुपए रखे हुए थे।   पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी जो मौके पर भी पहुंच गए थे। पुलिस ने बताया कि नेतराम साहू 13 दिसंबर से घर से चला गया था। 

परिवार वालों ने गुम इंसान की शिकायत राजनांदगांव थाना में की थी।
 


अन्य पोस्ट