दुर्ग

दवा विक्रेताओं ने रक्तदान कर महादान का दिया संदेश
27-Jan-2025 3:18 PM
दवा विक्रेताओं ने रक्तदान  कर महादान का दिया संदेश

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
दुर्ग, 27 जनवरी।
अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जीएस शिंदे के 75वें जन्मदिन के अवसर को यादगार बनाने पूरे भारतवर्ष में दवा विक्रेताओं द्वारा रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में दुर्ग जिला दवा विक्रेता संघ द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दवा विक्रेताओं ने रक्तदान कर महादान का संदेश दिया।

जिला दवा विक्रेता संघ के सचिव दीपक बंसल ने शिविर में प्रथम एवं अपने जीवनकाल में 72वां रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। अखिल भारतीय दवा संघ के कार्यकारिणी सदस्य सुधीर अग्रवाल ने बताया कि यह रक्तदान शिविर पूरे भारतवर्ष में एक साथ कराया जा रहा है। शिविर में 75 हजार यूनिट रक्त संग्रहित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स के लिए भी नामांकित करावाया गया। 

छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर संगठन के महासचिव अविनाश अग्रवाल ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में संपूर्ण केमिस्ट साथी इस रक्तदान शिविर को लेकर काफी उत्साहित थे। यह शिविर सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। 

शिविर में जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष वकार हसन कामदार, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र जैन, कार्यकारिणी सदस्य चिरंजीवी राठी, प्रमोद बाघ, मंगल गुप्ता, हर्षित ताम्रकार, गौरव अग्रवाल, विजय गुप्ता, सनी अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, राहुल जैन, मंगल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजेश लोढा, जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, नवदृष्टि फाउंडेशन से रितेश जैन के अलावा अन्य दवा विक्रेताओं ने योगदान दिया।
 


अन्य पोस्ट