दुर्ग
दुर्ग, 27 जनवरी। पिछले नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद पद के 11 अभ्यर्थियों ने निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया। मामले छग राज्य निर्वाचन आयोग ने उन्हें 5 साल तक के लिए अयोग्य घोषित किया है। जिसकी वजह से वे उक्त अवधि तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इन निरर्हित (घोषित)अभ्यर्थियों में दुर्ग नगर पालिक निगम क्षेत्र के 8, जामुल नपा 2 व 1 अहिवारा नपा से शामिल है। छग राज्य निर्वाचन आयोग ने जिन्हें निरर्हित किया है, इनमें दुर्ग नगर पालिक निगम क्षेत्र के ज्योति राजपूत वार्ड 5, आसिफ अली वार्ड 8, सुष्मिता साहू वार्ड 10, धरमराज वार्ड 19, संतोष सागर वार्ड 36, राजेश्वरी जांगड़े 36, अजय साहू वार्ड 54 एवं प्रवीण बिस्वाल वार्ड 57 शामिल है। इसी प्रकार अहिवारा नगर पालिका परिषद वार्ड 10 से संजय सिंह तथा जामुल नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड 6 से नरेन्द्र देवदास एवं वार्ड 20 के मिलाप बाई बंजारे निरर्हित घोषित किए गए हैं।11 अभ्यर्थियों ने चुनाव व्यय-लेखा प्रस्तुत नहीं किया, अयोग्य घोषित
दुर्ग, 27 जनवरी। पिछले नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद पद के 11 अभ्यर्थियों ने निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया। मामले छग राज्य निर्वाचन आयोग ने उन्हें 5 साल तक के लिए अयोग्य घोषित किया है। जिसकी वजह से वे उक्त अवधि तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इन निरर्हित (घोषित)अभ्यर्थियों में दुर्ग नगर पालिक निगम क्षेत्र के 8, जामुल नपा 2 व 1 अहिवारा नपा से शामिल है। छग राज्य निर्वाचन आयोग ने जिन्हें निरर्हित किया है, इनमें दुर्ग नगर पालिक निगम क्षेत्र के ज्योति राजपूत वार्ड 5, आसिफ अली वार्ड 8, सुष्मिता साहू वार्ड 10, धरमराज वार्ड 19, संतोष सागर वार्ड 36, राजेश्वरी जांगड़े 36, अजय साहू वार्ड 54 एवं प्रवीण बिस्वाल वार्ड 57 शामिल है। इसी प्रकार अहिवारा नगर पालिका परिषद वार्ड 10 से संजय सिंह तथा जामुल नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड 6 से नरेन्द्र देवदास एवं वार्ड 20 के मिलाप बाई बंजारे निरर्हित घोषित किए गए हैं।