दुर्ग
दुर्ग, 24 जनवरी। शराब पीकर आरोपी ने पीडि़ता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। झगड़ा होते देख आरोपी की भाभी भी वहां पहुंचकर पीडि़ता के साथ मारपीट की। प्रार्थिया की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
ग्राम बोदल निवासी पीडि़ता अंजली जोशी 22 जनवरी की शाम को अपने घर के पास खड़ी थी। तभी गांव का शंकर जोशी शराब पीकर आया और कहा कि तुम्हारा भाई कामता कहां है। इस पर पीडि़ता ने कहा कि वह काम पर गया हुआ है। तब शंकर जोशी बोला कि वह कब तक वापस आएगा। पीडि़ता ने कहा कि वह नहीं जानती। इतने में शंकर जोशी गुस्से में आकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने डंडे से पीडि़ता के साथ मारपीट की। झगड़ा होता देखकर शंकर की भाभी देवंतीन आई और दोनों मिलकर पीडि़ता के साथ मारपीट किए। इससे पीडित को चोटे आई। उतई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।