दुर्ग

वाहन की ठोकर से मासूम की मौत
22-Jan-2025 4:23 PM
वाहन की ठोकर से मासूम की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 जनवरी।
बीती शाम जय स्तंभ चौक चरोदा में सडक़ किनारे खेल रहे एक 4 वर्षीय बालक को वाहन ने ठोकर मार दी। घायलावस्था में लडक़े को सुपेला बीएम शाह हास्पीटल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इस सडक़ हादसे की सूचना पर पुरानी भिलाई पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) और 281 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। 
पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि शांति नगर सत्यम चौक भिलाई-3 निवासी शैलेन्द्र की पत्नी लीमन मांडले कल शाम प्रवीण बंजारे के लडक़े की मृत्यु होने पर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने अपनी बेटी लडक़ी तान्या (8 वर्ष) एवं बेटे हर्ष माण्डले (4 वर्ष) के साथ जय स्तंभ चौक चरोदा पहुंची थी। हर्ष माण्डले रोड के पास खेल रहा था तभी करीबन शाम साढ़े 6 बजे वाहन छोटा हाथी क्रमांक सीजी 07 एवी 8148 के चालक ने हर्ष माण्डले को सामने से ठोकर मार एक्सीडेंट कर दिया। 

हर्ष को तत्काल उपचार के लिए लीमन माण्डले, टीकम चंद डहरिया, मीरा महिलांग द्वारा बीएम शाह अस्पताल सुपेला ले जाया गया, जहां डाक्टर ने चेक करने पर उसे मृत घोषित कर दिया।
 


अन्य पोस्ट