दुर्ग

आदर्श आचार संहिता लगते ही निगम क्षेत्र में लगे बेनर, पोस्टर, फ्लेक्स हटाने की कार्रवाई शुरू
22-Jan-2025 3:22 PM
आदर्श आचार संहिता लगते ही निगम क्षेत्र में लगे  बेनर, पोस्टर, फ्लेक्स हटाने की कार्रवाई शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 जनवरी।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24 हाउसिंग बोर्ड एवं वार्ड क्रमांक 35 शारदा पारा केम्प 2 में पार्षद चुनाव कराया जाना है। शासन द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद निर्वाचन नियमावली के तहत नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में संपत्ति विरूपण अधिनियम का पालन किया जा रहा है। जिसके तहत दोनों वार्ड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए राजनीतिक बेनर, पोस्टर, फ्लेक्स की जब्ती तथा दीवार लेखन की पोताई के साथ निगम की टीम कार्रवाई कर रही है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन आयुक्त, को निर्देशित किये है, कि निजी भवनों में हुए दीवार लेखन को हटाने से पूर्व भवन मालिक से अनुमति पत्र जॉच लेवे। दोनों वार्ड क्षेत्र में संपत्ति विरूपण अधिनियम अंतर्गत लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। जोन कार्यालय का दल लगा हुआ है। यदि कोई राजनीतिक दल या उम्मीदवार लगाना चाहते है तो नियमानुसार निगम भिलाई के राजस्व विभाग, जनगणना शाखा से अनुमति लेनी होगी। अनुमति पश्चात नियमानुसार बैनर, पोस्टर लगा सकते है। आचार संहिता का उल्लंघन करता है या बिना अनुमति के विज्ञापन बोर्ड एवं दीवार लेखन करता है। तो उसके विरूद्व निर्वाचन आयोग के तहत अनुशानात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
 


अन्य पोस्ट