दुर्ग

जूडो खिलाड़ी दिव्या का खेलो इंडिया में चयन
22-Jan-2025 2:23 PM
जूडो खिलाड़ी दिव्या का खेलो इंडिया में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 जनवरी।
15-18 जनवरी को गुरू कांशी विश्वविद्यालय भटिंडा में आयोजित आल इंडिया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की जूडो महिला टीम के खिलाड़ी दिव्या कुमारी का खेलो इंडिया प्रतियोगिता में चयन हुआ है। 

खेल संचालक डॉ. दिनेश कुमार नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरू कांशी विश्वविद्यालय भटिंडा में आयोजित उत्तर पूर्वी क्षेत्र में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 खिलाडिय़ों का चयन आल इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ था। जिसमें हर्षिता प्रसाद ने 57 किलो वजन वर्ग ग्रुप में 13 वे रेंक, दिव्या कुमारी ने 63 वजन वर्ग ग्रुप में 9 वें रेंक, अनुष्ठा मितल ने 70 किलो वजन वर्ग ग्रुप में 5 वे रेंक एवं जूडो पुरूष टीम के सुधीर चौहान ने 100 किलो वजन वर्ग ग्रुप में 14 वे रेंक हासिल की थी तथा आल इंडिया प्रतियोगिता में दिव्या कुमारी ने 63 वजन वर्ग ग्रुप में पहले मैच में रविन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल तथा दूसरे मैच अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा को पराजित कर खेलों इंडिया प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाई। ज्ञात हो कि पिछले सत्र में भी दिव्या कुमारी का चयन खेलों इंडिया प्रतियोगिता में हुआ था। पिछले सत्र में विश्वविद्यालय की जूडों एवं वेट लिफ्टिंग टीम के कुल 4 खिलाडिय़ों का चयन खेलों इंडिया प्रतियोगिता में हुआ था, जिसमें कुमारी तनु रानी साहू ने सिल्वर मेडल व सोनाली यदु ने तृतीय स्थान प्राप्त की थी। कुलपति व आयुक्त दुर्ग संभाग सत्य नारायण राठौर, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं खेल संचालक डॉ. दिनेश कुमार नामदेव ने शुभकामनाएं दी। इस टीम के मैनेजर लाडली खिलाड़ी सेठ रतनचंद सुराना महाविद्यालय व कोच अनमोल सिंह है।


अन्य पोस्ट