दुर्ग

हिंदी की प्रगतिशील कविता पर व्याख्यान
21-Jan-2025 3:02 PM
हिंदी की प्रगतिशील कविता पर व्याख्यान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 21 जनवरी। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के हिन्दी विभाग द्वारा रुसा योजनांतर्गत व्याख्यान-माला का सतत आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में स्नातकोत्तर हिन्दी के पाठ्यक्रम को केंद्र में रखकर ‘हिंदी की प्रगतिशील कविता’ (वक्ता डॉ.जयप्रकाश साव सेवानिवृत्त प्राध्यापक शास विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग) विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।

विभागाध्यक्ष डॉ.अभिनेष सुराना ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों में कविता की समझ विकसित हो और वे साहित्य लेखन के विभिन्न पड़ावों के प्रवृत्तियों को समझ सकें। वरिष्ठ आलोचक एवं साहित्यकार डॉ जयप्रकाश साव ने हिंदी की प्रगतिशील कविता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सन् 1936 में प्रगतिशील लेखक संघ का स्थापना सम्मेलन लखनऊ में हुआ। प्रगतिशील लेखक संघ का मुख्य उद्देश्य  साहित्य जनता के सुख-दुख से जुड़े क्योंकि इसके पूर्व की कविताओं में प्रकृति का चित्रण ज्यादातर होता था जहां मनुष्य जीवन तथा मानवीय  संवेदना का अभाव था और इसी अभाव की पूर्ति के लिए  प्रगतिशील लेखक संघ के कवियों ने कविता में भारतीय जीवन का यथार्थ चित्रण, स्वतंत्र  चेतन, मानव के सुख-दुख  को उभार दिया। हिन्दी साहित्य में चर्चित प्रगतिशील कवियों के  कविताओं का उदाहरण भी दिए। साहित्य का संबंध  जनसामान्य का संबंध होता है जिसमें आमजन के जीवन का चित्रण , सुख-दुख का , समाज के साथ वैचारिक संबंध स्थापित करना,जैसे  विषय मुखरित होते रहे।

 माक्र्सवाद, वामपंथ का गहरा प्रभाव प्रगतिशील कवियों में दिखाई देता है। वे यथार्थ  का वर्णन ज्यों का त्यों करते हैं, दलित, शोषित, पीडि़त, जनता के पक्षधर होते हैं। नागार्जुन त्रिलोचन की काव्यगत विशेषताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि उनकी काव्य  में लोक जीवन लोक भाषा में दिखाई देती है। नागार्जुन की कविता में मिथिला दिखता है तो त्रिलोचन के काव्य में अवध की सांस्कृतिक चेतना, ग्रामीण जनजीवन। अंत में मुक्तिबोध की अंधेरे में कविता के काव्य सौन्दर्य पर भी चर्चा किये। 

इस आयोजन में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मर्सी जार्ज (विभागाध्यक्ष अंग्रेजी) डॉ.तरलोचन कौर, प्रो. मीना मान, डॉ .निगार अहमद,  सहायक प्राध्यापक  सीमा पंजवानी, डॉ. ओम कुमारी देवांगन, डॉ. रमणी चन्द्राकर, डॉ. लता गोस्वामी, डॉ शारदा सिंह, शोधार्थीगण एवं स्नातकोत्तर हिन्दी  व अंग्रेजी के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रजनीश उमरे  ने किया।


अन्य पोस्ट