दुर्ग

विधायक निधि से 40 लाख की स्वीकृति
21-Jan-2025 2:54 PM
विधायक निधि से 40 लाख की स्वीकृति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 21 जनवरी। दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने विधायक गजेन्द्र यादव ने पहल की है। नये बसाहट वाले क्षेत्र में लाइन विस्तार के नागरिकों की मांग को संज्ञान में लिए और दुर्ग शहर में 220 नये विद्युत पोल लगाने स्वीकृति दिलाए हैं।

उन्होंने बिजली विभाग के सभी जोन के कार्यपालन अभियंता निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में पर्याप्त रौशनी के लिए बिजली पोल लाइट व अन्य सुधार करने निर्देश दिए है ताकि रात्रि में आने जाने में नागरिकों को परेशानी न हो। दुर्ग जिला मुख्यालय होने की वजह से जिलेभर से लोगों का देर रात आवागमन लगा रहता है।

विधायक गजेन्द्र यादव से मिलकर शहर के नागरिकों ने बताया था कि बहुत से ऐसे बस्ती एवं कालोनी निर्मित हुए हैं जहां अभी तक पोल व लाईन विस्तार नहीं होने से विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन में व्यवहारिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण विद्युत पोल सह लाईन विस्तार किए जाने की मांग किये थे।

 विधायक श्री यादव ने इसे संज्ञान में लिए और उनके निर्देश पर विद्युत विभाग के इंजीनियरों द्वारा कालोनी एवं अन्य क्षेत्रों में स्थल निरीक्षण करते हुए पोल सह लाईन विस्तार कार्य किए जाने समुचित कार्रवाई किये। मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत विधायक गजेन्द्र यादव ने दुर्ग निगम क्षेत्र विभिन्न वार्डों में लाइन विस्तार करने की मांग पर 220 नये विद्युत पोल लगाने हेतु 01 करोड़ 34 लाख की स्वीकृति दिलाने पर शहर के नागरिकों ने कार्यालय पहुंचकर आभार जताया। शहर के आउटर में बने कॉलोनी में लाइन विस्तार की लंबित मांग पूरी हुई, नये बिजली पोल लगाने के लाखों की खर्च से नागरिकों को राहत मिली है। इसके पूर्व भी विधायक गजेन्द्र यादव ने शहर में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने अपनी विधायक निधि से 40 लाख की स्वीकृति प्रदान किये थे।


अन्य पोस्ट