दुर्ग
मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
21-Jan-2025 2:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 जनवरी। घर के सामने खड़े होकर गाली गलौज कर रहे प्रार्थी को मना करना पीडि़ता को भारी पड़ गया। आरोपी ने पीडि़ता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड 28 न्यू बांसपारा निवासी शीतल ठाकुर एमकॉम की पढ़ाई की है। वह 19 जनवरी की शाम लगभग 7 बजे उसके घर कोई मेहमान आए हुए थे। उसी समय घर के सामने आरोपी सैफ अली रहा था। इस पर शीतल ठाकुर ने उससे कहा कि घर के सामने खड़े होकर क्यों गाली गलौज कर रहे हो। इस पर आरोपी ने पीडि़ता एवं आए हुए मेहमान के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट की।
इससे प्रार्थिया को चोटें आई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे