दुर्ग
आरटीआई में झूठी जानकारी, अफसर को नोटिस
19-Jan-2025 7:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 19 जनवरी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता सामान्य योगेश आर पोफली के द्वारा आरटीआई में झूठी जानकारी देने पर दुर्ग न्यायालय में रेलवे श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष नजीर अहमद द्वारा न्यायालय में धारा 438 के तहत परिवाद पेश किया गया था।
इस मामले को लेकर तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश दुर्ग यशवंत कुमार सारथी की कोर्ट ने योगेश आर पोफली को नोटिस जारी किया है, और 24 जनवरी को पेशी में उपस्थित होने कहा है।
इस संबंध में रेल श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष नजीर अहमद ने बताया कि रेल मंडल रायपुर के अधिकारीगण जन सूचना अधिनियम 81 (1) का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। वे जानबूझकर तय समय सीमा में जानकारी नहीं दे रहे हैं।
इसी को लेकर न्यायालय में परिवाद दायर किया गया था, जिस पर पेशी के लिए 24 जनवरी की तारीख तय की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे