दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जनवरी। दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान भारतीय संत, दार्शनिक और राष्ट्रवादी थे। वह एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिन्होंने भारत में ही नहीं विदेशों तक राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को पहुंचाया और युवाओं को प्रोत्साहित किया। उनकी युवावस्था देश के हर युवा के लिए एक बेहतरीन मिसाल है।
यही वजह है कि उनके जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह कार्यक्रम दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, परमजीत भुई, फत्तेह सिंह भाटिया, महिला अध्यक्ष कन्या ढीमर,सत्यवती वर्मा, रत्ना नारमदेव, संदीप वोरा, राजेश शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, पप्पू श्रीवास्तव, अनूप वर्मा, पोषण साहू, सुमित घोष, राम सिंह ढिक़ोला, अशोक मेहरा, बसंत खिलाड़ी, धनसाय नाग, जितेन्द्र तिवारी, शकुन ढीमर, प्रकाश जोशी, प्रकाश गीते, देव सिन्हा, माहेश्वरी ठाकुर, प्रेमलता, पिंकी झा, नंदा राउत, एनीपीटर, मोहित वाल्दे, बंटी नवरंग, केडी देवांगन, कमलेश नागरची,गणेश सोनी, तरुण बघेल, उपस्थित थे।