दुर्ग

मकान लिफ्ट नहीं लगाया, स्कोन एलिवेटर कंपनी डायरेक्टर पर जुर्म
13-Jan-2025 3:12 PM
मकान लिफ्ट नहीं लगाया, स्कोन एलिवेटर कंपनी डायरेक्टर पर जुर्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 जनवरी। सुपेला थाना पुलिस ने स्कोन एलिवेटर के डायरेक्टर विजय सिंह के खिलाफ पुलिस ने धारा 406 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी विजय सिंह ने 3 लिफ्ट लगाने के लिए 25 लाख से अधिक में सौदा किया। लेकिन पैसे मिलने के बावजूद उसने काम नहीं किया।

सुपेला पुलिस ने बताया कि नेहरू नगर पश्चिम निवासी संजय कुमार अग्रवाल (58) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसने अपने मकान लिफ्ट लगवाने के लिए स्कोन एलिवेटर कंपनी के डायरेक्टर विजय सिंह को काम दिया। तीन लिफ्ट लगाने का एग्रीमेंट हुआ। पहला अनुबंध 7 अगस्त 2023 को हुआ। तब विजय ने 5 लाख 25 हजार 100 रुपए दिए। दूसरा एग्रीमेंट 10 सितंबर 2023 को हुआ। तब 9.90 लाख रुपए दिए। तीसरा अनुबंध पिछले साल 8 फरवरी को हुआ। इस लिफ्ट के लिए 7.27 लाख रुपए लिए गए। इसके बाद उसने आधा अधूरा काम कर छोड़ दिया। पैसा मांगने पर ना तो उसने पैसा दिया ना काम शुरू किया।

इस पर उसने थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

पुलिस केस दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट